• 20/10/2024

Blast: दिल्ली में CRPF के स्कूल के बाहर बड़ा धमाका, ब्लास्ट से टूटे आसपास के घरों और गाड़ियों के कांच

Blast: दिल्ली में CRPF के स्कूल के बाहर बड़ा धमाका, ब्लास्ट से टूटे आसपास के घरों और गाड़ियों के कांच
Spread the love

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में आज रविवार सुबह ब्लास्ट हुआ। तेज धमाके की आवाज के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह धमाका केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की स्कूल के दीवार के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि धमाके की तेज आवाज के साथ ही धुएं का एक बड़ा गुबार बाहर निकला। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में खिड़कियों और गाड़ियों के कांच टूट गए। जानकारी मिलते ही तत्काल दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दिल्ली क्राइम ब्रांच और बम निरोधक दस्ते की भी टीम भी मौके पर पहुंच गई है। धमाका किस चीज का था, उसका कारण क्या था और उसकी तीव्रता जैसे सवालों का जवाब जानने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 7:50 बजे दमकल विभाग को ब्लास्ट की खबर मिली। हालांकि इस धमाके से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। दिल्ली पुलिस पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दी है।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…