• 20/10/2024

2 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, झाड़ियां के बीच घायल अवस्था में खून से मिली लथपथ, पुलिस जांच में जुटी

2 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, झाड़ियां के बीच घायल अवस्था में खून से मिली लथपथ, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

जांजगीर में 2 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। शाम नगर में बच्ची को गंभीर अवस्था में झाड़ियों के बीच खून से लथपथ देखा गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर कोतवाली थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बच्ची को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए फौरन जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया है। बच्ची की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर विशेष निगरानी में उपचार कर रहे हैं। परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।

कोतवाली थाना जांजगीर में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयाना किया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दिया है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…