• 20/10/2024

2 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, झाड़ियां के बीच घायल अवस्था में खून से मिली लथपथ, पुलिस जांच में जुटी

2 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, झाड़ियां के बीच घायल अवस्था में खून से मिली लथपथ, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

जांजगीर में 2 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। शाम नगर में बच्ची को गंभीर अवस्था में झाड़ियों के बीच खून से लथपथ देखा गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर कोतवाली थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बच्ची को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए फौरन जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया है। बच्ची की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर विशेष निगरानी में उपचार कर रहे हैं। परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।

कोतवाली थाना जांजगीर में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयाना किया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दिया है।

Related post

खास खबर : चेहरे पर मायूसी, आंखों में दर्द, दिल में अफसोस के बीच एक 1076 … एक कॉल ने दूर कर दी वर्षों की समस्या

खास खबर : चेहरे पर मायूसी, आंखों में दर्द,…

Spread the loveचेहरे में मायूसी.. आंखों में दर्द और दिल में अफसोस,उम्र के 85वें पड़ाव को पार कर चुके जॉन क्रूज…
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….

24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, संवेदनशीलता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की कार्यसंस्कृति एक…
जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा…