• 20/10/2024

अंधविश्वास का खूनी खेल! स्लो प्वाइजन देकर दो भाइयों को उतारा मौत के घाट, तंत्र क्रिया से इलाके में दहशत

अंधविश्वास का खूनी खेल! स्लो प्वाइजन देकर दो भाइयों को उतारा मौत के घाट, तंत्र क्रिया से इलाके में दहशत
Spread the love

छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास का खूनी खेल थम नहीं रहा है। सक्ती के तांदुलडीह में तंत्र साधना के दौरान दो भाइयों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक दोनों सगे भाइयों की हत्या परिजनों ने ही कर दी थी। इस मामले में उनकी मां, दो बहनों और भाई को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोनों भाइयों को स्लो पॉइजन देकर बेहोश कर दिया और गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपियों की मानें, तो उन्होंने समस्या समाधान और मुक्ति के मकसद से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

घर में चिकित्सकों, एफएसएल की टीम और पुलिस के टीम ने संयुक्त रूप से तस्दीक की। जहां पूजा पाठ, कॉपी किताब के साथ ही अन्य दवाओं के जड़ी बूटी बरामद की है। जिसे जांच में शामिल किया गया है। मौत की गुत्थी को सुलझाने में सक्ती पुलिस जांच जुटी हुई है।

माना जा रहा है जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि तंत्र साधना क्रिया और अंधविश्वास ने तांदुलडीह में सनसनी फैला दी है। गांव का हर शख्स दहशत और डर से जूझ रहा है। जय गुरुदेव की क्रिया से दो सगे भाई विक्रम और विक्की मौत की नींद सो गए हैं।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित…

Spread the loveरायपुर: क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच, पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर में…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का मिला लाभ…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड…