• 20/10/2024

IND vs NZ फर्स्ट टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने किया अपने नाम, 36 साल का सुखा किया खत्म..8 विकेट से भारत को मिली हार

IND vs NZ फर्स्ट टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने किया अपने नाम, 36 साल का सुखा किया खत्म..8 विकेट से भारत को मिली हार
Spread the love

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर लिया है। 3 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच बेंग्लुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। 107 रन के टारगेट को न्यूजीलैंड की टीम ने आसनी से पूरा कर लिया। और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

भारतीय जमीन पर न्यूजलैंड ये मैच जीतकर 36 सालों का सूखा खत्म कर दिया है। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 1988 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत को टेस्ट मैच में मात दी थी। बात करें मैच कि तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पहली पारी में सिर्फ 46 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ऑल आउट हो गई।

जिसके बाद न्यूजलैंड के बल्लेबाजों ने पहली पारी में 402 रन बनाए जिसके जवाब में भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए। और 107 रनों का आसान टारगेट न्यूजलैंड को मिला। खेल के अंतिम दिन न्यूजलैंड ने दो विकेट के नुकासन पर 107 रन बनाकर 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…