• 21/10/2024

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 की मौत, 2 साल की बच्ची गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 की मौत, 2 साल की बच्ची गंभीर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक ही परिवार के 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

मामला जामुल थाना क्षेत्र के ढौर का है। कचांदुर में रहने वाले राजेश साहू अपनी बहन और भांजियों के साथ ग्रह प्रवेश के एक कार्यक्रम से शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सभी एक बाइक में सवार थे। इसी दौरान ग्राम ढौर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में 32 वर्षीय राजेश साहू, उनकी 28 वर्षीय बहन रानी और 12 वर्षीय भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 2 साल की एक गंभीर रुप से घायल हुई है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…