• 21/10/2024

पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए का हमला, ASI समेत तीन की हालत गंभीर

पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए का हमला, ASI समेत तीन की हालत गंभीर
Spread the love

मध्यप्रदेश के शहडोल में पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें कुछ लोग घायल हुआ गए। दरअसल, शहडोल रेज के खतौली बीट में सोन नदी के किनारे शहडोल से काफी लोग पिकनिक मनाने गए हुए थे। तभी वहां पर तेंदुए का मूवमेंट दिखा। तेंदुए को अचानक देख लोग सहम गए।

इस बीच जिस दिशा में तेंदुआ दिखा वहां से उसने अपना मूवमेंट बदला और दूसरी ओर से पिकनिक मनाकर लौट रहे एक ग्रुप के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस महकमे में पदस्थ रेडियो ट्रांसमीटर सहायक उपनिरीक्षक नितिन समदरिया समेत ग्राम खतौली समेत कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

बताया जाता है की तेंदूए ने उसके सिर के ऊपर इतना तेज हमला किया कि उसकी सिर की एक तरफ की खोपड़ी पलट गईं। वहीं पुलिसकर्मी के भी सिर पर तेज हमला किया, उनके सिर में काफी गहरी चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मी के परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज से रेफर कराकर कहीं दूसरे अस्पताल लेकर चले गए हैं।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…