• 23/10/2024

देखते ही देखते ढह गई सात मंजिला इमारत, 14 का रेस्क्यू 5 मजदूर लापता

देखते ही देखते ढह गई सात मंजिला इमारत, 14 का रेस्क्यू 5 मजदूर लापता
Spread the love

कर्नाटक के बेंगलुरु में बड़ा हादसा सामने आया है। भारी बारिश के कारण एक 7 मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मलबे के अंदर फंसे 13 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। दरअसल कर्नाटक के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते उत्तर बेंगलुरु के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, इमारत के मलबे में करीब 17 निर्माण मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई गई। घायल निर्माण मजदूरों में से एक ने मलबे से बाहर आकर लोगों को घटना के बारे में बताया। पुलिस, फायरब्रिगेड फोर्स और इमरजेंसी सर्विस स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल कर्मचारी से मिली जानकारी के आधार पर बचाव अभियान चलाया। 14 श्रमिकों को बचा लिया गया है, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं।

Related post

CG- एनालॉग पनीर के बाद अब इन खाद्य पदार्थों पर सरकार की नजर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मिलावटखोरों को नहीं छोड़ेंगे

CG- एनालॉग पनीर के बाद अब इन खाद्य पदार्थों…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दूध, दही अथवा मक्खन में मिलावट करने वालों को आगाह करते हुए कहा…
मुख्यमंत्री ने मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love00 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए…
मंत्री राजवाड़े की संवेदनशील पहल : बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोडऩे बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास

मंत्री राजवाड़े की संवेदनशील पहल : बाल देखरेख संस्थाओं…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल देखरेख संस्थाओं में…