• 23/10/2024

सोना पहुंचा शिखर पर; क्या है उछाल की असली वजह? पढ़िए पूरी खबर

सोना पहुंचा शिखर पर; क्या है उछाल की असली वजह? पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने का भाव 452 रुपए बढ़कर 78 हजार 703 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए पर पहुंच गया है। एक दिन पहले सोना की कीमत 78 हजार 251 रुपए प्रति दस ग्राम थी। इस महीने अब तक सोना की कीमतों में 3 हजार 506 रुपए का इजाफा दर्ज किया जा चुका है। बीते 30 सितंबर को सोना 75 हजार 197 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत में भी 779 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: देखते ही देखते ढह गई सात मंजिला इमारत, 14 का रेस्क्यू 5 मजदूर लापता

चांदी का भाव 99 हजार 151 रुपए प्रति किलो है। ज्वेलर्स का मानना है कि सोने का भाव इस समय अभी तक का सर्वाधिक है, जो धनतेरस पर और बढ़ेगा। इसके एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के आसार हैं। इसी तरह चांदी के रेट भी आसमान छू रहे हैं। वर्तमान में यह 91,500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है। इसके भी धनतेरत तक सवा लाख के पार जाने की उम्मीद है।

आखिर इस उछाल के पीछे की असल वजह क्या है? सोने-चांदी के रेट कहां जाकर स्थिर होंगे? स्थिर होंगे भी या नहीं?इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया हेड ने एक रिपोर्ट में बताया उन्होंने सोने-चांदी की इस बढ़ोतरी की मुख्य वजहें हैं।

  1. यूक्रेन-रूस, इजरायल और खाड़ी देशों में युद्ध। वार की वजह से सरकारों, वर्ल्ड बैंक और बड़े इन्वेस्टर्स का रुझान सोने की तरफ बढ़ना है।
  2. फेड रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती का भी असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।
  3. कई देशों के सेंट्रल बैंक अपनी ब्याज दरों मे कटौती कर सकती हैं, जिसका फिर से असर सोने और चांदी के दामों पर पड़ेगा।
  4. सोने की खदानों में प्रोडक्शन गिरा।
  5. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा में तेजी के साथ-साथ विदेशी मुल्कों में देखा जा रहा है कि सोने में निवेश ज्यादा हो रहा है। इस वजह से सोने का दाम बढ़ा है।

Related post

CG- एनालॉग पनीर के बाद अब इन खाद्य पदार्थों पर सरकार की नजर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मिलावटखोरों को नहीं छोड़ेंगे

CG- एनालॉग पनीर के बाद अब इन खाद्य पदार्थों…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दूध, दही अथवा मक्खन में मिलावट करने वालों को आगाह करते हुए कहा…
मुख्यमंत्री ने मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love00 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए…
मंत्री राजवाड़े की संवेदनशील पहल : बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोडऩे बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास

मंत्री राजवाड़े की संवेदनशील पहल : बाल देखरेख संस्थाओं…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल देखरेख संस्थाओं में…