• 23/10/2024

शर्मनाक; सड़क पर नग्न घूमती रही रेप विक्टिम, नशेड़ी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शर्मनाक; सड़क पर नग्न घूमती रही रेप विक्टिम, नशेड़ी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

मध्यप्रदेश के इंदौर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला का रेप कर उसे अर्धनग्न हालत में सड़क पर छोड़ दिया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला शहर की सड़कों पर घूमती दिखी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ प्रहार, कहा- मुकाबले के लिए दोहरे मानदंडों की आवश्यकता नहीं

दरअसल, सदरबाजार थाना टीआई को इसके बारे में जानकारी मिली कि एक महिला नग्न हालत में नीलकंठ कॉलोनी में पड़ी है। इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पता चला कि महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त है और उसके साथ रेप हुआ है। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली घटना, मामूली विवाद पर मूकबधिर को जिंदा जलाया.. परिजनों में आक्रोश

पुलिस टीम ने जांच में खुलासा हुआ कि रात करीब 3 बजे एक युवक महिला का हाथ पकड़कर जिंसी काली मस्जिद के पास ले जा रहा था। इसके बाद करीब 4 बजे महिला पूर्ण नग्न अवस्था में वापस लौटती दिखी। उसके पीछे एक साइकिल वाला चल रहा था।

पुलिस ने जांच के बाद कल शाम महिला का हाथ पकड़कर ले जाने वाले युवक साहिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि सोमवार शाम उसने नशा किया था। रात में वह घुम रहा था कि उसने महिला को देखा। उससे बातचीत की और साथ ले जाकर नीलकंठ कॉलोनी के बगीचे में दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…