• 23/10/2024

ACB कार्रवाई: मौत के मुआवजा राशि के लिए भी ली घूस, ACB ने बाबू और उसके सहयोगी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ACB कार्रवाई: मौत के मुआवजा राशि के लिए भी ली घूस, ACB ने बाबू और उसके सहयोगी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरों ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर बाबू और उसके सहयोगी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तहसील दफ्तर में पदस्थ घूसखोर बाबू पीड़ित के भाई की मौत का मुआवजा की राशि जारी करने के नाम पर अपने सहयोगी की मदद से 25 हजार की रिश्वत ले रहा था।

मामला कांकेर जिले के आमाबेड़ा का है। पीड़ित अमर सिंह हुपेंडी ने एसीबी जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि सांप के काटने से उसके चचेरे भाई राधेश्याम की मौत हो गई थी। शासन से 4 लाख का मुआवजा मिलना था। मुआवजे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तहसील दफ्तर में पदस्थ लिपिक परमेश्वर गौतम ने 25 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड की थी। जिस पर पीड़ित ने उसे 4 हजार रुपये दे दिए थे।

एसीबी की टीम ने शिकायत की तस्दीक करने के बाद रिश्वत खोर बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एसीबी की टीम ने रिश्वत की अगली 10 हजार की किश्त सहयोगी रेखचंद के माध्यम से लेते हुए आरोपी बाबू परमेश्वर गौतम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…