• 24/10/2024

दरवाजे से अंदर झांक रहे थे खड़गे, नामांकन में प्रियंका गांधी के साथ क्यों नहीं थे? बीजेपी ने Video शेयर कर लगाया दलित अध्यक्ष के अपमान का आरोप

दरवाजे से अंदर झांक रहे थे खड़गे, नामांकन में प्रियंका गांधी के साथ क्यों नहीं थे? बीजेपी ने Video शेयर कर लगाया दलित अध्यक्ष के अपमान का आरोप
Spread the love

प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल की वायनाड सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे नामांकन के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है और दलित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का आरोप लगाया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मल्लिकार्जुन खड़गे कमरे के बाहर खड़े होकर अंदर झांकते नजर आ रहे हैं। अंदर दरवाजा पकड़कर एक व्यक्ति खड़ा नजर आ रहा है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने वीडियो शेयर कर कहा, “वायनाड में कथित त्रिमूर्ति की तरफ से आज श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी जैसे वरिष्ठ सांसद और दलित नेता के प्रति ऐसा बर्ताव बेहद निराशाजनक है। AICC का अध्यक्ष हो या PCC का, क्या यह परिवार उन लोगों को अपमानित करने में गर्व महसूस करता है, जिन्हें वह महज एक रबर स्टाम्प मानता है।”

कांग्रेस की सफाई

दलित अध्यक्ष के अपमान के आरोप पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “असलियत यह है कि नामांकन के वक्त डीएम के कमरे में प्रत्याशी को मिलाकर सिर्फ पांच लोग बैठ सकते थे। जब खरगे जी, सोनिया जी और राहुल जी वहां पहुंचे, तो पहले ही कुछ लोग बैठे थे। जैसे ही वो कमरे से निकले, उसी वक्त खरगे जी, सोनिया जी और राहुल जी अंदर आए और खरगे जी प्रथम पंक्ति में बैठे। सोनिया जी सीपीपी की अध्यक्ष होने के बाद भी पीछे बैठीं।”

श्रीनेत ने आगे कहा, “हमारा अपने अध्यक्ष के लिए भरपूर सम्मान है, लेकिन भाजपा बार-बार जो खरगे जी का अपमान करती है। वो शायद इसलिए करती है, क्योंकि वह दलित समुदाय से आते हैं। वह उस समुदाय से आते हैं, जिनसे भाजपा नफरत करती है। जिनका सालों तक इनके जैसे लोगों ने शोषण किया है। हम हमारे अध्यक्ष का सम्मान करते हैं।”

Related post

Aaj Ka Panchang 25 June: निर्जला एकादशी पर भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 25 June: निर्जला एकादशी पर भगवान…

Spread the loveAaj Ka Panchang 25 June 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है और किसी भी शुभ…
Aaj Ka Rashifal : आज 25 जून को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 25 जून को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 25 June 2026: आज 25 जून के दिन गुरुवार है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु…
महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…