• 24/10/2024

तूफान दाना का रौद्र रूप आया नजर, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी… 550 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, रुकी उड़ानें

तूफान दाना का रौद्र रूप आया नजर, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी… 550 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, रुकी उड़ानें
Spread the love

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले तूफान दाना का रौद्र रूप नजर आने वाला है। तूफान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की तरफ बढ़ रहा है। सुबह से ही ओडिशा के भद्रक में बारिश शुरू हो गई है। दाना 25 अक्टूबर की सुबह भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास टकराएगा। सतह से टकराते वक्त इसकी रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों में NDRF की कई टीमें अलर्ट मोड पर हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह तक उड़ानें रोक दी गई हैं। वहीं रेलवे ने 550 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी है। जिसमें साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द की हैं।

ओडिशा के 14 जिलों में 25 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। सभी टूरिज्म प्लेस और ओडिशा हाईकोर्ट भी 25 अक्टूबर तक बंद कर दिए गए हैं। तूफान का असर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत बिहार और झारखंड तक दिखाई दे सकता है।

आईएमडी के डायरेक्‍टर मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि सुबह भारी बार‍िश होगी। समुद्र में तूफानी लहरें चलेंगी। पश्च‍िम बंगाल, ओड‍िशा से लेकर ब‍िहार के कुछ इलाकों में तेज बार‍िश होने का अनुमान है। अनुमान है क‍ि समुद्र में 2 मीटर से ऊंची लहरें उठेंगी।

सरकार ने ओड‍िशा के 14 जिलों को जोखिमग्रस्त घोषित किया है। इनमें अंगुल, पुरी, नयागढ़, खोरधा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, क्योंझर, ढेंकनाल, गंजम और मयूरभंज शामिल हैं। लगभग 3000 टीमें लगाई गई हैं। लगभग 6,000 कैंप बनाए गए हैं, जहां लोगों को रखा गया है। उन्‍हें खाना-पीना और बच्‍चों के ल‍िए दूध का इंतजाम क‍िया गया है।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…