• 24/10/2024

हाइकोर्ट से गैंगस्टर अमन साहू को झटका, खारिज हुई याचिका, अब झारखंड कोर्ट के फैसले का इंतजार

हाइकोर्ट से गैंगस्टर अमन साहू को झटका, खारिज हुई याचिका, अब झारखंड कोर्ट के फैसले का इंतजार
Spread the love

गैंगस्टर अमन साहू झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ सकेगा। झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू ने चुनाव लड़ने की इजाजत कोर्ट से मांगी थी। अब बिलासपुर हाईकोर्ट ने गैंगस्टर की याचिका को खारिज कर दी है। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई।

मालूम हो कि गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर के एक बिजनेसमैन पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बीच बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दायर करने की मांग को लेकर अमन साहू हाईकोर्ट पहुंचे थे। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। हालांकि अमन साहू ने चुनाव लड़ने को लेकर झारखंड कोर्ट में भी एक आवेदन लगाया है। जिस पर आज सुनवाई होगी।

कौन है गैंगस्टर अमन साहू ?

गैंगस्टर अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला है। झारखंड में उसके ऊपर 100 मामले दर्ज हैं। अमन साहू हार्डकोर माओवादी भी रहा है। बताया जाता है कि 2013 में अमन ने अपना गैंग बनाया था। करीब ढाई साल पहले कोरबा में अमन साहू गैग के सदस्यों ने बरबरीक ग्रुप पर फायरिंग की थी। शहर के शंकर नगर इलाके में कंपनी के पार्टनर के घर के बाहर गोली चलाकर धमकी दी गई थी।

13 जुलाई को रायपुर शहर के तेलीबांधा इलाके में एक बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग की गई थी। इस हमले का आरोप भी अमन साहू गैंग पर ही है। बताया जाता है कि गैंगेस्टर अमन साहू का फेसबुक अकाउंट अमन सिंह नाम का शख्स कनाडा से ऑपरेट करता है। वहीं एक अकाउंट मलेशिया से सुनील राणा नाम का शख्स देखते है। अमन साहू खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता है। कहा जाता है कि अमन लॉरेंस बिश्नोई को गुर्गै सप्लाई किया करता था।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…