• 25/10/2024

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से मचा बवाल, गुस्साए भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर किया पथराव

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से मचा बवाल, गुस्साए भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर किया पथराव
Spread the love

बलरामपुर में स्वास्थ्य कर्मचारी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने कोतवाली थाने में जमकर बवाल किया। और थाने पर पथराव के साथ ही वाहनों में तोड़-फोड़कर दी। बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

दरअसल गुरुचंद मंडल की पत्नी लापता थी। इस मामले में पुलिस ने संदेही के रूप में मंडल और उसके पिता को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान मंडल ने वॉशरूम में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। मंडल के पिता ने भी पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

पुलिस हिरासत में मौत और प्रताड़ना की जानकारी मिलने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। और उन्होंने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में नगरवासी और परिजन भी पहुंचे। इसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। थाने के अंदर जाने का प्रयास किया जाने लगा, जिसमें भीड़ ने थाने के बाहर रेलिंग को तोड़ दिया। वहीं थाने के अंदर भी पथराव किया गया।

प्रदर्शनकारियों के द्वारा एसडीएम एवं थाने की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस के द्वारा आंसू गैस के गोले एवं लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को थाना के बाहर किया गया।इस मामले में थाना प्रभारी और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री राम विचार नेता ने लोगों से शांति बरतने की अपील की है।

Related post

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…
छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में एनालॉग पनीर, चीज़ और बटर पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में एनालॉग पनीर, चीज़…

Spread the loveअहमदाबाद। खाद्य सुरक्षा को लेकर गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यभर में एनालॉग पनीर, चीज़ और बटर…
CG- एनालॉग पनीर के बाद अब इन खाद्य पदार्थों पर सरकार की नजर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मिलावटखोरों को नहीं छोड़ेंगे

CG- एनालॉग पनीर के बाद अब इन खाद्य पदार्थों…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दूध, दही अथवा मक्खन में मिलावट करने वालों को आगाह करते हुए कहा…