• 26/10/2024

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
Spread the love

कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। इस दूसरी सूची में विशेष रूप से विदर्भ क्षेत्र की सीटें हैं। विदर्भ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। इस सूची में विदर्भ की सीटें भी शामिल हैं।

कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले के खिलाफ कामठी विधानसभा सीट से सुरेश भोयर को मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार को भी नॉमिनेट किया गया है। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (शरद पवार गुट) मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं।

MVA ने 288 में से 255 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। MVA ने तय किया है कि 255 में से हर पार्टी 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी बची 23 सीटों पर फैसला बाद में होगा। कांग्रेस ने भुसावल से राजेश मानवटकर, जलगांव से स्वाति वाकेकर, वर्धा से शेखर शिंदे, नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव और यवतमाल से मांगूलकर को टिकट दिया है। वसई से विजय गोविंद पाटिल, सियोन कोलीवाडा से गणेश कुमार यादव और श्रीरामपुर से हेमंत ओगले को उम्मीदवार बनाया गया है।

Related post

CG- एनालॉग पनीर के बाद अब इन खाद्य पदार्थों पर सरकार की नजर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मिलावटखोरों को नहीं छोड़ेंगे

CG- एनालॉग पनीर के बाद अब इन खाद्य पदार्थों…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दूध, दही अथवा मक्खन में मिलावट करने वालों को आगाह करते हुए कहा…
मुख्यमंत्री ने मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love00 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए…
मंत्री राजवाड़े की संवेदनशील पहल : बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोडऩे बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास

मंत्री राजवाड़े की संवेदनशील पहल : बाल देखरेख संस्थाओं…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल देखरेख संस्थाओं में…