• 26/10/2024

बीयर पीने वाले हो जाइए सावधान! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर ने लोगों के उड़ाए होश

बीयर पीने वाले हो जाइए सावधान! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर ने लोगों के उड़ाए होश
Spread the love

सोशल मीडिया पर इन दिनों खाद्य पदार्थों में कीड़े-मकोड़े, छिपकली तो कहीं मेंढ़क निकल रहे हैं। तेलंगाना के विकाराबाद जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक सीलबंद बडवाइजर बीयर के अंदर छिपकली देखते ही बीयर पीने वालों के होश उड़ गए। यहां एक व्यक्ति ने स्थानीय दुकान से एक बीयर की बोतल खरीदी, जिसमें उसे तैरती हुई छिपकली मिली। ये देख उस व्यक्ति के तो होश ही उड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक व्यक्ति बोतल पकड़े हुए दिखाई दे रहा था और उसमें जीव तैरता हुआ दिखाई दे रहा था। यह फुटेज देख लोगों के होश उड़ गए। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब खाने-पीने की चीजों में इस तरह की चीजें पाई गई है। इससे पहले भी कई तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं।

बीयर की बोतल में छिपकली निकलने का मामला इसके पहले मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से आया है, जहां पर ग्राहक ने एक नामी कंपनी की बीयर खरीदी थी। बोतल खोलने के बाद उसे एक अजीब गंध आई। जब उसने बीयर को डिस्पोजल गिलास में डाला तो उसके होश उड़ गए। उसमें एक मरी हुई छिपकली थी, जिसे देख उसके होश उड़ गए। और उसके बाद उसकी दुकानदारों के साथ खूब बहस शुरू हो गई।

Related post

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को…

Spread the love00 निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री …
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन ,…

Spread the love00 सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा 00 पारस पोर्टल से…