• 27/10/2024

CM साय ने वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ मुहूर्त शॉर्ट का दिया क्लैप, फिल्म में लोकल टैलेंट की होगी कास्टिंग

CM साय ने वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ मुहूर्त शॉर्ट का दिया क्लैप, फिल्म में लोकल टैलेंट की होगी कास्टिंग
Spread the love

वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की टीम ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से उनके निवास पर मुलाकात की। सीएम साय ने मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। इस वेब सीरीज की शूटिंग राजनांदगांव में होगी। वेब सीरीज की टीम ने बताया कि इससे पहले उन्होंने ‘पंचायत’ की शूटिंग भी छत्तीसगढ़ में की थी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में स्थानीय कलाकारों को भी कास्ट किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को वेब सीरीज की टीम ने बताया कि अभी तक उनके ‘पंचायत’ सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की ज़्यादातर शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई है। मगर इस बार वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की कहानी के लिए जैसी लोकेशंस ढूंढी जा रही थीं। उसकी तलाश छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जाकर खत्म हुई। पूरा छत्तीसगढ़ ही बहुत सुंदर है। यहां सिनेमेटिक ब्यूटी बिखरी हुई है। हमें उम्मीद है कि यहां फिल्माई जा रही यह वेब सीरीज भी ‘पंचायत’ की ही तरह सफल रहेगी।

इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर अचानक मची भगदड़…9 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर, ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वेब सीरीज की टीम से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को लगातार बढ़ावा दे रही है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ फ़िल्म शूटिंग के हब के रूप में उभरे। नई फिल्म नीति के तहत छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। राज्य में फ़िल्म सिटी स्थापित करने की दिशा में भी हम बढ़ रहे हैं। फ़िल्म सिटी के माध्यम से न सिर्फ स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन होगा।

मुख्यमंत्री को वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की टीम ने बताया कि सीरीज में छत्तीसगढ़ के लोकल टैलेंट को भी कास्ट किया जा रहा है। यहां बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं जिनका उपयोग हम कर रहे हैं। इसलिए थियेटर से जुड़े कलाकारों सहित स्थानीय लोगों को सेलेक्ट किया गया है। लगभग एक महीने यहां शूट चलेगा।

Related post

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SI-ASI समेत 34 कर्मियों का तबादला

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SI-ASI समेत 34 कर्मियों…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को…

Spread the love00 निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री …
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन ,…

Spread the love00 सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा 00 पारस पोर्टल से…