• 27/10/2024

नई कार्यकारिणी में प्रमोद टंडन का कांग्रेस से इस्तीफा, जीतू पटवारी को लिखा पत्र.. दिया बड़ा झटका

नई कार्यकारिणी में प्रमोद टंडन का कांग्रेस से इस्तीफा, जीतू पटवारी को लिखा पत्र.. दिया बड़ा झटका
Spread the love

मध्य प्रदेश में PCC चीफ पटवारी की नई टीम का ऐलान होने साथ ही बगावती सुर भी सुनाई देने लगे हैं। कार्यकारिणी की लिस्ट सामने आने के बाद प्रमोद टंडन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नई कार्यकारिणी में प्रमोद टंडन को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था।

टंडन ने जीतू पटवारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आमंत्रित सदस्य के रूप में सौंपी गई जिम्मेदारी आभार के साथ अस्वीकार कर रहा हूं। मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा देता हूं।

पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के मद्देनजर अपनी भूमिका बाद में तय करने का जिक्र किया है। प्रमोद टंडन ने साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी। 2023 विधानसभा चुनाव के वक्त दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लिस्ट को लेकर कुछ अन्य नेताओं में भी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि नाराज नेताओं ने प्रदेश प्रभारी को भी फोन लगाया था।

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…