• 31/10/2024

भीषण हादसे में 6 की मौत कई घायल, गर्भवती महिला और 2 बच्चे सहित मारे गए एक ही परिवार के 4 लोग,  दीवाली मनाने जा रहे थे घर

भीषण हादसे में 6 की मौत कई घायल, गर्भवती महिला और 2 बच्चे सहित मारे गए एक ही परिवार के 4 लोग,  दीवाली मनाने जा रहे थे घर
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बंदायू जिले में दीपावली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। यहां हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हुए हैं, जिनकी  हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में गर्भवती महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग टेंपो में सवार होकर दीवाली मनाने अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली हाईवे पर मुजरिया चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद वहां लोगों  की भीड़ लग गई। घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को इलाज के  लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक टेंपो में सवार सभी लोग पेशे से मजदूर थे। नोएडा में मजदूरी के बाद दिपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर डीएम और एसएसपी भी पहुंचे।

Related post

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा…

Spread the loveरायपुर--मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने…
बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए स्वीकृत

बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की बरकेला जलाशय योजना की नहरों के जीर्णोद्धार…
सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम…

Spread the love00 ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन रायपुर। मुख्य…