• 31/10/2024

रायपुर में आज मीट बेचने पर रोक; बेचते पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर में आज मीट बेचने पर रोक; बेचते पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Spread the love

प्रदेश के राजधानी रायपुर में आज दीपावली के अवसर पर मांस-मटन के बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आज के दिन सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बिक्री किए जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। दरअसल, रायपुर नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में स्थित पशु वध ग्रह और सभी मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।

दिवाली त्यौहार का हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा महत्व है। इस दिन ही माता लक्ष्मी की और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस पावन अवसर में मांस मटन के सेवन पर रोक लगाया गया है। इस मामले में मटन व्यापारी संघ और सुधर्म जैन नवयुवक मंडल के आपसी सहमति के बाद ही मांस और मटन की बिक्री को प्रतिबंधित करने का निर्णय किया है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना…

Spread the loveप्रदेशवासियों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रहीं, सुश्री संतोषी सिंह को सहजता…
विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने…

Spread the love00 कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : चौधरी रायपुर। विश्व युवा कौशल…
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने वाले कांग्रेस के 34 विधायक निलंबित

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने…

Spread the loveरायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने इस…