• 31/10/2024

6 टुकड़ों में मिली लापता ब्यूटिशियन की लाश, 10 फीट गहरे गड्ढे से पुलिस ने निकाला, गुलामुद्दीन ने बेरहमी से किया कत्ल

6 टुकड़ों में मिली लापता ब्यूटिशियन की लाश, 10 फीट गहरे गड्ढे से पुलिस ने निकाला, गुलामुद्दीन ने बेरहमी से किया कत्ल
Spread the love

राजस्थान के जोधपुर में एक खौफनाक मामला सामना आया है। यहां दो दिन पहले लापता हुई एक ब्यूटिशियन की 6 टुकड़ों में लाश मिली है। फिल्म दृश्यम की तर्ज पर महिला के शव के टुकड़ों को एक बोरी में भरकर 10 फीट नीचे गड्ढे में दफना दिया गया था। पुलिस को इस हत्या के पीछे गुलामुद्दीन नाम के एक शख्स का हाथ है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

मृतक महिला का नाम अनीता चौधरी, उम्र 50 वर्ष है। मृतक महिला ब्यूटीशियन और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी। 27 अक्टूबर को उसके पति मनमोहन चौधरी ने सरदारपुरा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सभी एरिया का सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में महिला एक टैक्सी में बैठकर जाती नजर आई।

पुलिस ने नंबर के आधार पर टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि वह अनीता को लेकर गंगाणा गया था। छानबीन के दौरान महिला के गंगाणा में रहने वाले गुलामुद्दीन नाम के एक शख्स से संपर्क में होने  की जानकारी सामने आई। पुलिस ने गुलामुद्दीन के घर की छानबीन की। इस दौरान उसकी पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की। शुरुआत में  उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि उसके पति ने महिला की हत्या कर उसके शव को घर के पीछे दफना दिया है।

पुलिस की टीम ने गुलामुद्दीन की बीवी की बताई जगह पर जेसीबी की मदद से 12 फीट खुदाई की। जिसमें प्लास्टिक के एक बोरी में शव के टुकड़े बरामद हुए। शव के टुकड़ों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मर्च्युरी भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि अनीता चौधरी सरदारपुरा बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसी टावर में गुलामुद्दीन की भी दुकान थी। दोनों के बीच जान-पहचान भी थी। महिला के बेटे ने बताया कि अनीता गुलामुद्दीन को भाई मानती थी। फिलहाल पुलिस गुलामुद्दीन की पतासाजी में लगी हुई है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना…

Spread the loveप्रदेशवासियों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रहीं, सुश्री संतोषी सिंह को सहजता…
विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने…

Spread the love00 कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : चौधरी रायपुर। विश्व युवा कौशल…
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने वाले कांग्रेस के 34 विधायक निलंबित

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने…

Spread the loveरायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने इस…