• 31/10/2024

बांधवगढ़ में एक और हाथी की मौत; जहर देने की आशंका, SIT करेगी जांच

बांधवगढ़ में एक और हाथी की मौत; जहर देने की आशंका, SIT करेगी जांच
Spread the love

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 48 घंटे में 9 हाथियों की मौत हो गई। ये मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली ने जांच के लिए SIT बनाई है। हाथियों को जहर देने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल, एक और हाथी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इधर, जांच में जुटी अधिकारियों की टीमें अब तक हाथियों की मौत के स्पष्ट कारणों का ही पता नहीं लगा पाई है।

बता दें कि ये मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन के सलखनियां बीट का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को माहुर रोग से बचाव के लिए किसानों ने फसल में कीटनाशक का छिड़काव किया था। उसी फसल को हाथियों के झुंड ने खा लिया। तभी से अचानक हाथियों की हालत बिगड़ने लगी। मामले का खुलासा ही उस समय हुआ।

इस तरह अब तक उस फसल को खाने वाले 9 हाथियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब भी एक हाथी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। हाथियों का पोस्टमार्टम कराकर सभी के शवों को दफना दिया गया।

Related post

बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने…

Spread the love00 उजाला उत्पादक समूह की दीदियों ने सामूहिक खेती से हासिल की नई पहचान, सीधे थोक बिक्री से 6…
पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका

पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो…

Spread the loveराज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कन्या छात्रावास, मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का किया…
ब्रेकिंग : दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीन लिया CG का होनहार छात्र, DU में कर रहा था पढ़ाई… परिवार में पसरा मातम…

ब्रेकिंग : दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीन…

Spread the loveदुर्ग 7 सितम्बर 2026। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे में दुर्ग जिले…