• 01/11/2024

राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी की शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री ने भी कि प्रगति और खुशहाली की कामना

राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी की शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री ने भी कि प्रगति और खुशहाली की कामना
Spread the love

आज एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी। सोशल मीडिया साइट एक्स पर मोदी ने लिखा कि, समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।भवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का 24वां राज्य स्थापना दिवस; प्रदेशभर में होगा दीपोत्सव का आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 साल पूरे हो रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। साय ने लिखा है, ”हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, धान का यह कटोरा सदैव भरा रहे, यही कामना है। आइए, राज्योत्सव के इस अनुपम अवसर पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं।

इसे भी पढ़ें: जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष; कुल्हाड़ी से काटकर पिता और बेटों की हत्या

राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है।राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा और आशीर्वाद से हम सुशासन के रास्ते पर चलकर प्रदेश को संवारने का काम कर रहे हैं।

Related post

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा…

Spread the loveरायपुर--मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने…
बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए स्वीकृत

बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की बरकेला जलाशय योजना की नहरों के जीर्णोद्धार…
सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम…

Spread the love00 ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन रायपुर। मुख्य…