• 01/11/2024

आप न करें ये गलती! खाना बनाते वक्त गर्म कड़ाही में गिरा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, एक की मौत

आप न करें ये गलती! खाना बनाते वक्त गर्म कड़ाही में गिरा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, एक की मौत
Spread the love

मोबाइल जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हम सोते-जागते हर वक्त मोबाइल को अपने साथ रखते हैं। लेकिन आप की यही आदत और लापरवाही आप के लिए घातक हो सकती है। दरअसल मध्य प्रदेश के भिंड में खाना बनाते समय एक युवक का मोबाइल गर्म तेल की कड़ाही में गिर गया। युवक कड़ाही से मोबाइल निकालने का प्रयास ही कर रहा था कि जोर का ब्लास्ट हो गया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय चंद्रप्रकाश दौहरे लहार के वार्ड नंबर एक का निवासी था। लहार के बुद्धपुरा के पास उसकी पंचर की दुकान थी। टायर में हवा और पंचर बना कर वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की रात उसकी पत्नी किसी काम में व्यस्त थी, तो वह रसोई में खाना बनाने लगा।

इस दौरान मोबाइल गर्म तेल की कड़ाही में गिर गया। जिसके बाद वह मोबाइल को बाहर निकालने की कोशिश कर ही रहा था कि मोबाइल में जोर का धमाका हो गया। धमाके से गर्म तेल चंद्रप्रकाश पर जा गिरा। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर ले जाने के दौरान सेंवढ़ा की सिंध नदी के टूटे पुल पर जाम लगा था। एंबुलेंस ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ लिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंद्रप्रकाश ने दम तोड़ दिया था।

Related post

CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी के पुल से एक आरक्षक के छलांग लगाने की आशंका जताई…
CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो…

Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और डेयरी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
छत्तीसगढ़ की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

छत्तीसगढ़ की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में…

Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं से जोडऩे का लक्ष्य रायपुर। भारत सरकार…