• 01/11/2024

आप न करें ये गलती! खाना बनाते वक्त गर्म कड़ाही में गिरा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, एक की मौत

आप न करें ये गलती! खाना बनाते वक्त गर्म कड़ाही में गिरा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, एक की मौत
Spread the love

मोबाइल जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हम सोते-जागते हर वक्त मोबाइल को अपने साथ रखते हैं। लेकिन आप की यही आदत और लापरवाही आप के लिए घातक हो सकती है। दरअसल मध्य प्रदेश के भिंड में खाना बनाते समय एक युवक का मोबाइल गर्म तेल की कड़ाही में गिर गया। युवक कड़ाही से मोबाइल निकालने का प्रयास ही कर रहा था कि जोर का ब्लास्ट हो गया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय चंद्रप्रकाश दौहरे लहार के वार्ड नंबर एक का निवासी था। लहार के बुद्धपुरा के पास उसकी पंचर की दुकान थी। टायर में हवा और पंचर बना कर वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की रात उसकी पत्नी किसी काम में व्यस्त थी, तो वह रसोई में खाना बनाने लगा।

इस दौरान मोबाइल गर्म तेल की कड़ाही में गिर गया। जिसके बाद वह मोबाइल को बाहर निकालने की कोशिश कर ही रहा था कि मोबाइल में जोर का धमाका हो गया। धमाके से गर्म तेल चंद्रप्रकाश पर जा गिरा। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर ले जाने के दौरान सेंवढ़ा की सिंध नदी के टूटे पुल पर जाम लगा था। एंबुलेंस ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ लिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंद्रप्रकाश ने दम तोड़ दिया था।

Related post

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने…

Spread the love00 कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : चौधरी रायपुर। विश्व युवा कौशल…
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने वाले कांग्रेस के 34 विधायक निलंबित

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने…

Spread the loveरायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने इस…
विधानसभा में नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर आभार प्रस्ताव पारित, सीएम बोले- बस्तर में शांति और विकास का नया दौर

विधानसभा में नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर आभार प्रस्ताव पारित, सीएम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को नक्सल हिंसा से मुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लाया गया आभार प्रस्ताव…