• 03/11/2024

कबीरपंथ आश्रम हुड़दंग मामला: मचा सियासी घमासान, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

कबीरपंथ आश्रम हुड़दंग मामला: मचा सियासी घमासान, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
Spread the love

बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में कबीरपंथ के आश्रम में पटाखा छोड़ने को लेकर विवाद ने अब सियासी रूप ले लिया है। कांग्रेस ने इस मसले को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कबीर पंथ के धर्मगुरु प्रकाश मुनि साहेब से मुलाकात की।

उन्होंने घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। महंत ने प्रदेश में नशाखोरी को बढ़ावा मिलने का आरोप भी लगाया। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, बलौदाबाजार जिले की यह दूसरी बड़ी घटना है। इसके पहले भी बलौदाबाजार में एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी और अब कबीर पंथ के धर्म क्षेत्र दामाखेड़ा में शरारती तत्व घरों में घुसकर पटाखे फोड़ रहे हैं और पत्थरबाजी कर रहे हैं। इससे यह सब पता चलता है कि प्रदेश में आप कानून नाम की चीज ही नहीं है।

महंत ने नशाखोरी को लेकर घेरा

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि, प्रदेश में नशे का कारोबार जोरों से चल रहा है। जगह-जगह नशे का सामान युवाओं को उपलब्ध हो रहा है और इससे युवा नशे की लत में पड़कर अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। चाकू बाजी की घटनाएं अब आम हो गई हैं।

इधर, बीजेपी ने कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ को अपराध और नशे का गढ़ बना दिया था। विपक्ष अपने कार्यकाल को याद कर ले।

यह है पूरा मामला…

बता दें कि बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में पटाखा छोड़ने को लेकर विवाद के बाद माहौल तनाव भरा हो गया। जिसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत कराया। दरअसल, कुछ शरारती तत्वों ने कबीरपंथ के आश्रम में पटाखा फेंक दिया।

इस दौरान धर्मगुरु प्रकाश मुनि साहेब के पुत्र से दुर्व्यवहार भी किया गया। इस मामले में 16 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस घटना में शामिल कई अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Related post

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को…

Spread the love00 निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री …
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन ,…

Spread the love00 सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा 00 पारस पोर्टल से…