• 03/11/2024

योगी को धमकाने वाली महिला मुंबई से गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आई ये बात, कहा था- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा

योगी को धमकाने वाली महिला मुंबई से गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आई ये बात, कहा था- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा
Spread the love

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को हत्या की धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। उसने मुंबई के पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज भेजा था। जिसमें उसे लिखा था कि योगी दस दिन में इस्तीफा नहीं देंगे तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर दिया जाएगा।

शनिवार को धमकी की जानकारी मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस से साझा की थी। शुरुआती जांच में महिला के मानसिक तौर पर कमजोर होने की बात सामने आई है।

कौन है धमकी देने वाली महिला?

सीएम योगी को धमकी देने वाली महिला फातिमा की उम्र 24 साल है। वह ठाणे के उल्लासनगर की रहने वाली है। वह ग्रेजुएट है, इसके साथ ही पेशे से ग्राफिक डिजाइनर का काम करती है। महिला के भाई और पिता का कहना है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। हालांकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल उसके घर पर ही पूछताछ हो रही है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये यह धमकी भरा कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया था। जिसमें कहा गया कि सीएम योगी ने अगर 10 के भीतर इस्तीफा नहीं दिया, तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया था।

Related post

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…