• 04/11/2024

Breaking: केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा, ADG विवेकानंद, IG अमरेश मिश्रा और कल्याण एलेसला सहित 183 अधिकारियों-जवानों का नाम, देखिए लिस्ट

Breaking: केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा, ADG विवेकानंद, IG अमरेश मिश्रा और कल्याण एलेसला सहित 183 अधिकारियों-जवानों का नाम, देखिए लिस्ट
Spread the love

गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा कर दी है। 463 पुलिस अधिकारियों और जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा। सबसे ज्यादा पदक इस बार छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए जाएंगे। इस सूची में छत्तीसगढ़ के 183 अधिकारी और जवानों के नाम शामिल है। अलग-अलग कटैगरी में दिए जाने वाले इस पुरस्कार में ADG विवेकानंद सिन्हा, IPS अमरेश मिश्रा, एसपी विजय पांडे, एसएसपी आईके एलेसेला का नाम शामिल है।

‘स्पेशल ऑपरेशन फील्ड’ के लिए पुरस्कार

‘स्पेशल ऑपरेशन फील्ड’ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पुरस्कार के लिए ADG विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे, एसएसपी आईके एलेसेला, एसपी प्रभात कुमार, एडिशनल एसपी रॉबिन्सन गुडिया, एडिशनल एसपी डॉ प्रशांत शुक्ला, डीएसपी सोहन लाल, डीएसपी मोहन कुमार, डीएसपी महंत कुमार, डीएसपी रवि कुमार कुजुर, इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, इंस्पेक्टर रामेश्वर देशमुख का नाम शामिल है।

कांकेर नक्सल मुठभेड़ में शामिल जवानों का होगा सम्मान

इनके अलावा उप निरीक्षक, हवलदार और आरक्षकों को भी ‘स्पेशल ऑपरेशन फील्ड’ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कांकेर नक्सल मुठभेड़ मामले में सबसे अधिक जवानों को सम्मानित किया जा रहा है।

‘इन्वेस्टिगेशन फील्ड’ के लिए पुरस्कार

इन्वेस्टिगेशन फील्ड के लिए IG अमरेश मिश्रा और सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिन्हा को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पुरस्कार दिया जाएगा। NIA में पदस्थापना के दौरान अमरेश मिश्रा को उत्कृष्ट कार्य के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

देखिए लिस्ट

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…