• 04/11/2024

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 22 की मौत

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 22 की मौत
Spread the love

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या में और भी इजाफा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हादसे के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबर 40 यात्रियों से भरी एक बस गौरीखाल से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। गढ़वाल-रामनगर मार्ग पर सल्ट के कूपी के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। इस हादसे में 22 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने की है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही रेस्क्यू के लिए सल्ट और रानीखेत से टीमों को घटना स्थल भेजा गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को तेजी से साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।”

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…