• 04/11/2024

पुलिस कस्टडी में पति की मौत, अब पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

पुलिस कस्टडी में पति की मौत, अब पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
Spread the love

बलरामपुर पुलिस कस्टडी में गुरुचरण मंडल की मौत के बाद जो बवाल हुआ था, वह अभी कुछ दिन पहले ही थमा है। और अब गुरुचरण मंडल की पत्नी का शव संदिग्ध हालत में नदी के मिला है। दरअसल, गुरुचरण मंडल नाम के युवक की पुलिस हिरासत के दौरान थाने में संदिग्ध मौत हो गई थी। इस केस में रविवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद से यह मामला लगातार सियासत के केंद्र में आ गया।

बता दे कि गुरुचरण मंडल की पत्नी रीना गिरी 29 सितम्बर को लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुरु चरण मंडल ने बलरामपुर थाने में दर्ज कराई थी और पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच रीना गिरी के भाई ने भी IG सरगुजा से शिकायत करते हुए रीना के ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

इधर इस पूरे मामले में पुलिस रीना के ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही थी और पूछताछ के दौरान रीना के पति गुरु चरण मंडल ने 24 अक्टूबर को थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था।इसके बाद लोगो ने थाने और पुलिस पर पथराव किया था। दो दिनो तक बलरामपुर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी।

जिसके बाद अब झारखण्ड मे गढ़वा थाना क्षेत्र के कोयल नदी के किनारे गुरुचरण मंडल की पत्नी रीना गिरी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश पाई गई है। मृतिका रीना गिरी के सिर पर चोट के निशान थे साथ ही दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। मृतिका के भाई ने शव की शिनाख्ति की है। वही मृतिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।

Related post

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…