• 05/11/2024

बड़ी खबर: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के खिलाफ EOW में नई FIR, पूर्व महाधिवक्ता को भी बनाया आरोपी, ये है पूरा मामला

बड़ी खबर: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के खिलाफ EOW में नई FIR, पूर्व महाधिवक्ता को भी बनाया आरोपी, ये है पूरा मामला
Spread the love

पूर्व आईएएस (IAS) अफसर अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती है। ACB/EOW ने दोनों पूर्व नौकरशाहों औऱ पूर्व महाधिवक्ता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ईडी के प्रतिवेदन के बाद एसीबी-ईओडब्ल्यू ने यह एफआईआर दर्ज किया है। वाट्सअप चैट को इस पूरी कार्रवाई का आधार बनाया गया है।

ईओडब्ल्यू ने तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 तथा संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7,7क,8, 13(2) एवं आईपीसी की धारा 182, 211, 193, 195-ए, 166-ए, 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया है।

ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि टुटेजा के घर आयकर विभाग के छापे में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों से पता चला कि अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला न सिर्फ ईडी द्वारा दर्ज ईसीआईआर प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रहे थे, बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार के ब्यूरोक्रेट और संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारियों के साथ मिलकर कोर्ट में चल रहे अपराध क्रमांक 9/2015 के ट्रायल (नान घोटाले के मामले में) को भी प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ की पूरी ब्यूरोक्रेसी इनके नियंत्रण में थी

एफआईआर में कहा गया है कि अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला का साल 2019 से छत्तीसगढ़ सरकार के संचालन, नीति निर्धारण एवं अन्य कार्यों में काफी हस्तक्षेप था। ये दोनों सरकार के सबसे शक्तिशाली अधिकारी थे, तथा सभी महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापना और स्थानांतरण में इनका सीधा हस्तक्षेप था। एक तरह से  छत्तीसगढ़ की पूरी ब्यूरोक्रेसी इनके नियंत्रण में थी यह कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

एफआईआर में कहा गया है कि वांछित अधिकारियों की वांछित पदस्थापना इनके नियंत्रण में थी। जिसकी वजह से राज्य सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ अधिकारियों पर इनका नियंत्रण था।

अदालत में प्रस्तुत करने वाला EOW का जवाबदावा अपने पक्ष में बनवाया

एफआईआर में आगे कहा गया है कि इनके वाट्सअप चैट और दस्तावेजों के अवलोकन से पाया गया कि आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ने अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए तत्कालीन महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को असम्यक लाभ दिया जिससे कि उनसे लोक कर्तव्य को अनुचित रुप से पालन कराया जा सके। इन्होंने साथ मिलकर आपराधिक षड़यंत्र करते हुए राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में पदस्थ उच्चाधिकारियों के प्रक्रियात्मक एवं विभागीय कार्यों से संबंधित दस्तावेज एवं जानकारी में बदलाव कराते हुए अपने खिलाफ दर्ज नान घोटाले के मामले में अदालत में प्रस्तुत किए जाने वाले जवाबदावे अपने पक्ष में बनवाया, जिससे उन्हें अग्रिम जमानत का लाभ मिल सके। साथ ही ईडी द्वारा दर्ज ईसीआईआर में भी अग्रिम जमानत का लाभ प्राप्त हो। इसके साथ ही गवाहों का बयान बदलने के लिए भी दबाव बनवाया गया।

एफआईआर में कहा गया है कि राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों में पदस्थ उच्चाधिकारियों से मिलकर नान घोटाले से संबंधित दस्तावेज, वाट्सअप चैट के माध्यम से प्राप्त करते हुए अभियोजन साक्ष्यों को प्रभावित किया गया।

Related post

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…