• 05/11/2024

नहाय- खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, CM विष्णुदेव साय ने दी शुभकामना, छठी मैया से मांगी प्रदेश की खुशहाली

नहाय- खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, CM विष्णुदेव साय ने दी शुभकामना, छठी मैया से मांगी प्रदेश की खुशहाली
Spread the love

लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। सुबह से ही गंगा घाट व अन्य नदियों के किनारे स्नान करने छठ व्रतियों का तांता लगा हुआ है। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय व्रत करने का विधान है। व्रती नदी में स्नान के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर नहाय-खाय का प्रसाद बनाएंगे। व्रती अरवा चावल, चना दाल, कद्दू की सब्जी और आंवले की चटनी आदि का भोग भगवान को लगाकर प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण करेंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में उत्तर भारतीय, बिहारी, भोजपुरी समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को 4 दिवसीय छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व अगले 4 दिनों तक धूमधाम से मनाया जायेगा। नहाय-खाय के साथ शुरू होकर यह पर्व खरना, संध्या अर्घ्य, प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ समाप्त होगा। सीएम ने छठी मइया से प्रार्थना करते हुए कहा है कि छठ पर्व सब के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Related post

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…