• 05/11/2024

सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, 35% तक मिलेगा आरक्षण… कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला

सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, 35% तक मिलेगा आरक्षण… कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला
Spread the love

सरकार ने एमपी सिविल सेवा में महिलाओं का आरक्षण 35 फीसदी कर दिया है। भोपाल में आयोजित हुई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग में, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण देने का फैसला किया गया है। महिलाओं के लिए रिजर्वेशन जो पहले 30% हुआ करता था, फिर 33% हुआ, अब 35% हो गया है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम है।

इस बैठक में प्रदेश के कई अहम प्रस्‍तावों पर मंंजूरी दी गई।एमपी में खाद की किल्लत को देखते हुए नगद उर्वरक केंद्र में बढ़ोत्तरी की गयी। अब किसानों को आसानी से खाद मिल सकेगा। पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों को कस्टम हॉयरिंग सेंटर्स से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों को कृषि संबंधी छोटे और बड़े उपकरण उपलब्ध कराये जायें। मुख्यमंत्री ने कहा, ग्राम पंचायतों में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित हो जाने से किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न जरूरतों के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

इस बैठक में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आयु सीमा में वृद्धि पर निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि इसमें आयु सीमा को 40 साल से बढ़ाकर 50 साल कर दिया गया है। भारत सरकार के पैरामेडिकल अभिनियम के रूल्स अभी नहीं आए, इसलिए मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल के नियम ही लागू होंगे। 2023 -24 की भर्ती परीक्षा में पुराने नियमों के आधार पर ही होगी।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…