• 07/11/2024

बड़ी खबर: बीएड डिग्रीधारियों की भी नहीं जाएगी नौकरी और डीएलएड वालों को भी मिल जाएगी नियुक्ति? हाईकोर्ट ने सरकार को सुझाया बीच का रास्ता

बड़ी खबर: बीएड डिग्रीधारियों की भी नहीं जाएगी नौकरी और डीएलएड वालों को भी मिल जाएगी नियुक्ति? हाईकोर्ट ने सरकार को सुझाया बीच का रास्ता
Spread the love

छत्तीसगढ़ में बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त नहीं को लेकर दायर की गई अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। जस्टिस एन के व्यास ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह बीच का ऐसा रास्ता निकाले जिससे कि बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों की नौकरी भी न जाए और डीएलएड वालों को भी नियुक्ति मिल जाए। मामले में अगली सुनवाई अब 28 नवंबर को होगी।

आपको बता दें सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक के पद पर 2900 बीएड डिग्री धारियों को नियुक्त दी थी। इसे लेकर पहले हाईकोर्ट ने फिर सुप्रीम कोर्ट ने सहायक शिक्षक के पद पर बीएड डिग्रीधारियों की नियुक्ति को अवैधानिक बताते हुए भर्ती निरस्त किए जाने का आदेश दिया था। लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद राज्य सरकार ने इस पर कोई आदेश जारी नहीं किया  है।

हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने पर डीएलएड अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। जिसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों को प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने के लिए योग्य नहीं हैं। कोर्ट ने उनकी नियुक्ति निरस्त कर डीएलएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बावजूद उसका पालन नहीं किया जा रहा है जो कि न्यायालय के आदेश की अवमानना है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि किसी की नौकरी छीनने से समस्या का समाधान नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि बीएड डिग्रीधारियों को प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक की बजाय मिडिल स्कूल में शिक्षक वर्ग दो के पदों पर समायोजित करने का सुझाव दिया है। कोर्ट ने कहा कि वे प्राइमरी में नहीं लेकिन मिडिल स्कूल में पढ़ाने की योग्यता रखते हैं। इन्हें पढ़ाने का एक वर्ष का अनुभव भी प्राप्त हो चुका है।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…