• 07/11/2024

CM विष्णु देव साय 8 नवंबर को बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM विष्णु देव साय 8 नवंबर को बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Spread the love
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 08 नवम्बर को बलौदाबाजार, कोरबा जिले के कटघोरा और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.25 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार स्थित शासकीय डी.के. महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे और 11.30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बलौदाबाजार से दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.05 बजे कोरबा जिले के कटघोरा के मेला ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.15 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मंगलवार को गर्मी और उमस से…
CG : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए 13 अपचारी, दूसरी बार सुरक्षा में बड़ी चूक

CG : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए…

Spread the loveसरगुजा, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त…

Spread the loveरायपुर-सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में लगातार की जा रही कार्रवाई का…