• 08/11/2024

क्लर्क सुसाइड मामले में CM ने दिए जांच के आदेश, संभाग आयुक्त को सौंपा जिम्मा, ब्राह्मण समाज और कर्मचारी संघ ने की थी मांग

क्लर्क सुसाइड मामले में CM ने दिए जांच के आदेश, संभाग आयुक्त को सौंपा जिम्मा, ब्राह्मण समाज और कर्मचारी संघ ने की थी मांग
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तहसीलदार कार्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत प्रदीप उपाध्याय की आत्महत्या मामले की गहन जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी जिम्मेदारी रायपुर के संभाग आयुक्त को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आज 8 नवम्बर को उक्ताशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर के संभाग आयुक्त को दिवंगत शासकीय सेवक प्रदीप उपाध्याय सहायक वर्ग-2 द्वारा अपने सुसाईड नोट में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने एवं छवि खराब करने के आरोपों की जांच कर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन कार्रवाई की अनुशंसा सहित प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उक्त हृदय विदारक घटना की जांच की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले की गहन जांच कराने और मृतक शासकीय सेवक के पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र देने की घोषणा की थी।

Related post

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…
CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के प्रश्नपत्र लीक और भर्ती घोटाले से जुड़े मामले…