• 08/11/2024

महिलाओं का नाप नहीं लेंगे पुरुष टेलर, जिम में भी ट्रेनिंग के लिए फीमेल ट्रेनर जरूरी, महिला आयोग ने दिया प्रस्ताव

महिलाओं का नाप नहीं लेंगे पुरुष टेलर, जिम में भी ट्रेनिंग के लिए फीमेल ट्रेनर जरूरी, महिला आयोग ने दिया प्रस्ताव
Spread the love

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने यूपी सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। जिसके तहत जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून और टेलर की दुकानों पर महिला ट्रेनर और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रदेश में पुरुष दर्जी महिलाओं के शरीर और कपड़े का माप नहीं ले सकेंगे। साथ ही जिम और योगा सेंटर में महिलाओं के लिए पुरुष ट्रेनर नहीं होंगे।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान का मानना है कि इस फैसले से महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस प्रस्ताव के मुताबिक जिम और योगा सेंटर में DVR के साथ CCTV एक्टिव रहना चाहिए। म

हिलाओं से जुड़े कपडों की दुकानों पर महिला कर्मचारी होनी चाहिए। और कोचिंग सेंटर, बुटीक सेंटर में CCTV और शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। अब देखने वाली बात होगी की राज्य सरकार इस प्रस्ताव को लेकर क्या फैसला लेती है।

Related post

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी…

Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी,…
CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लंबे उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। दिल्ली में करीब…