• 09/11/2024

‘मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू सिंह है’, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रेप पीड़िता ने की आत्महत्या

‘मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू सिंह है’, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रेप पीड़िता ने की आत्महत्या
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रेप पीड़िता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती ने आरोपी के खिलाफ इंस्टाग्राम में एक वीडियो अपलोड किया और उसके बाद आत्महत्या कर ली। वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमी सोनू सिंह और उसके भाई को ठहराया है।

युवती ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं मरने जा रही हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार सानू सिंह और उसका भाई है। सोनू ने केस खत्म करवाने के लिए मुझसे मंदिर में शादी की फिर किसी और लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। उसने मेरे फोन से शादी की फोटो डिलीट कर दी और अपने भाई के साथ मिलकर मुझ से मारपीट किया। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं।

परिजनों का कहना है कि युवती 5 नवंबर से लापता थी। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को लोगों ने बताया कि उसकी बेटी की लाश कुएं में मिली है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। बेटी की मौत साजिश लग रही है।

मामले में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें युवती और ग्राम जतरो के रहने वाले सोनू सिंह के बीच प्रेम संबंध था। युवती ने कुछ महीने पहले सोनू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कराया था। मामले में पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवती के गायब होने से एक दिन पहले वह और सोनू सिंह पेशी में कोर्ट गए थे।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…