• 12/11/2024

Breaking: प्रोफेसर मारपीट केस में पूर्व CM भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य हाईकोर्ट की शरण में, कपिल सिब्बल उतरे पैरवी करने, जांच पर उठाए सवाल, बताया निजता का हनन

Breaking: प्रोफेसर मारपीट केस में पूर्व CM भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य हाईकोर्ट की शरण में, कपिल सिब्बल उतरे पैरवी करने, जांच पर उठाए सवाल, बताया निजता का हनन
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कॉलेज प्रोफेसर से हुई मारपीट के मामले में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चैतन्य बघेल की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने हाईकोर्ट में अपनी दलीलें पेश की। कपिल सिब्बल ने पुलिस द्वारा चैतन्य बघेल से उसकी गूगल आईडी और पासवर्ड मांगे जाने का विरोध किया है। उन्होंने इसे निजता के अधिकार का हनन बताया है। मुख्य न्यायाधीश ने भी इसे निजता के अधिकार का हनन माना है। हालांकि उन्होंने अगली सुनवाई की तारीख 2 सप्ताह बाद की निर्धारित की है।

आपको बता दें इससे पहले दुर्ग पुलिस ने 26 सितंबर को प्रोफेसर विनोद शर्मा से मारपीट के मामले में पूर्व सीएम के पुत्र चैतन्य बघेल से तकरीबन 4 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इसके साथ ही पुलिस ने भूपेश बघेल की पुत्री दीप्ति बघेल से उनके घर में तकरीबन ढाई घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने भूपेश बघेल के पुत्र और पुत्री का मोबाइल भी जब्त कर लिया था।

क्या है मामला?

आपको बता दें भिलाई स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर विनोद शर्मा के ऊपर 19 जुलाई 2024 को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में गंभीर रुप से घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों का सीडीआर निकाला, इसके साथ ही कई सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम तथ्य मिले हैं। जिसके तार एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से जुड़ते मिले। जिसके बाद पुलिस फूंक-फूंक कर अपने कदम आगे बढ़ा रही है।

चर्चा है कि प्रोफेसर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। इसके लिए दूसरे राज्यों से भाड़े पर गुंडे बुलाए गए थे। मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों शिवम मिश्रा, धीरज वस्त्रकार और प्रवीण शर्मा पर दुर्ग पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।

Related post

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क…
जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित…

Spread the loveजैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…

Spread the loveरायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…