• 14/11/2024

दर्दनाक हादसा: मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी, डॉक्टर सहित 2 की मौत, 6 घायल

दर्दनाक हादसा: मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी, डॉक्टर सहित 2 की मौत, 6 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस और ट्रक में भिड़त हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार डॉक्टर और ड्रेसर की मौत हो गई। वहीं 6 घायल हुए हैं, जिसमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना कोडेनार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल परियोजना अस्पताल में भर्ती ब्रेन स्ट्रोक के एक मरीज को डॉक्टरों ने बीती रात जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। रात ढाई बजे के आसपास मरीज को लेकर एंबुलेंस बचेली से जगदलपुर के लिए निकली।

आज सुबह तकरीबन 4 बजे एंबुलेंस एक खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में डॉक्टर मनोज पांडेय और ड्रेसर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में डॉक्टर और ड्राइवर सहित 8 लोग सवार थे। काफी मशक्कत के बाद सभी को दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस से बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…