• 14/11/2024

Breaking: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बम की सूचना पर रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया विमान, CISF और पुलिस की टीम कर रही जांच

Breaking: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बम की सूचना पर रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया विमान, CISF और पुलिस की टीम कर रही जांच
Spread the love

छत्तीसगढ़  के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई।

जानकारी के मुताबिक 187 यात्रियों को नागपुर से लेकर इंडिगो की फ्लाइट 6E812 कोलकाता जा रही थी। फ्लाइट में 187 यात्रियों के अलावा 6 क्रू मेंबर भी सवार थे। नागपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट के टेक ऑफ होने के बाद अंदर बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद बाद फ्लाइट का रूट डायवर्ट कर उसे रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद यात्रियों को जल्दी ही विमान से बाहर उतारा गया। रायपुर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम यात्रियों के सामान के साथ ही फ्लाइट की जांच कर रहे हैं।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…