• 14/11/2024

ACB: रिश्वतखोर SDM घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB का घूसखोर अफसर के घर पर छापा, 1 जवान भी गिरफ्तार

ACB: रिश्वतखोर SDM घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB का घूसखोर अफसर के घर पर छापा, 1 जवान भी गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने एक रिश्वतखोर एसडीएम (SDM) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एसडीएम एक दिव्यांग युवक से NOC के लिए रिश्वत की डिमांड की थी।

जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले के देवकर तहसील के ग्राम भटगांव में रहने वाले दिव्यांग युवक तुकाराम ने रायपुर एसीबी से शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि नगर पंचायत परपोड़ी में उसकी मां के नाम पर स्थित जमीन के डायवर्सन के लिए एसडीएम कार्यालय साजा में आवेदन किया था। साजा एसडीएम टेकराम माहेश्वरी ने इस कार्य के एवज में 1 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की थी।

एसीबी ने शिकायत की तस्दीक की। शिकायत सही पाने के बाद एसीबी ने ट्रैप आयोजित किया। एसडीएम 20 हजार रुपये की रिश्वत पर सहमत हो गया। एडवांस के तौर पर प्रार्थी ने उसे 10 हजार रुपये दे दिए। बाकी के 10 हजार रुपये उसने अपने सहयोगी नगर सैनिक गौकरण सिंह के माध्यम से लिया। जिस पर एसीबी की टीम ने दबिश देकर एसडीएम टेकराम माहेश्वरी और नगर सैनिक गौकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एसीबी की टीम ने दोनों को अपनी कस्टडी में लेने के बाद उनके घरों में दबिश दी है। जहां तलाशी अभियान जारी है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…