• 14/11/2024

छात्रों की बड़ी जीत: RO-ARO परीक्षा स्थगित, एक शिफ्ट में होगा पेपर.. फिर भी आंदोलन नहीं होगा खत्म, ये है वजह

छात्रों की बड़ी जीत: RO-ARO परीक्षा स्थगित, एक शिफ्ट में होगा पेपर.. फिर भी आंदोलन नहीं होगा खत्म, ये है वजह
Spread the love

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आखिर जीत हो गई है। सरकार ने उनकी मांगें मान ली है। अब UPPSC एक दिन में और एक ही शिफ्ट में ली जाएगी। इसके साथ ही RO-ARO की परीक्षा स्थगित कर दी गई है और RO-ARO परीक्षा के लिए कमेटी का गठन किया है। यही नहीं आंदोलन के दौरान जिन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें भी रिहा किया जा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोग को छात्रों से संवाद करने और  बनाकर आवश्यक निर्णय लेने के लिए कहा गया था। सीएम योगी की दखल के बाद आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। जिसमें यह निर्णय लिया गया। आयोग ने RO-ARO 2023 भर्ती परीक्षा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। दिसंबर में होने वाली इस परीक्षा को टाल दिया गया है।

प्रदर्शनकारी छात्र आयोग के फैसले को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि फूट डालो और राज करो नीति के तहत आयोग ने यह फैसला लिया है। इससे छात्रों के एक वर्ग को संतुष्ट किया गया है। छात्रों का कहना है कि जब तक RO-ARO परीक्षा को लेकर आयोग कोई फैसला नहीं लेता तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…