• 15/11/2024

आदमखोर तेंदुआ को मिली ‘आजीवन कारावास’ की सजा, जानें पूरा मामला

आदमखोर तेंदुआ को मिली ‘आजीवन कारावास’ की सजा, जानें पूरा मामला
Spread the love

गुजरात के सूरत जिले में एक आदमखोर तेंदुए को ‘आजीवन कारावास’ की सजा सुनाई गई है। वन विभाग ने एक सप्ताह तक अभियान चला कर तेंदुए को पकड़ा था और तीन लोगों को मारने के जुर्म में सजा सुनाई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब यह तेंदुआ अपना बाकि का जीवन शंखवा स्थित पुनर्वास केंद्र में बिताएगा। अधिकारी ने कहा कि जब कोई जानवर हिंसक हो जाता है और मनुष्यों पर लगातार हमला करने का आदी हो जाता है तो उसे खुले में नहीं छोड़ा जा सकता। वन विभाग के नियम के अनुसार ऐसे जानवरों को पुनर्वास केंद्रों में रखा जाता है।

बताया जा रहा है कि तेंदुए ने हाल ही में एक सात साल की बच्ची पर हमला किया था। बच्ची जब मांडवी तालुका के उश्कर गांव में गन्ने के खेत के पास खेल रही थी, उसी दौरान तेंदुआ बच्ची  को उठा ले गया। गन्ना कटाई में मजदूरी का काम करने बच्ची का परिवार महाराष्ट्र से आया था।

यह तेंदुआ नवसारी, वलसाड और डांग के जंगल में इंसानों पर हमला करने के बाद मांडवी में पकड़ा गया। जिसके बाद इसे सूरत जिले में हिंसक जानवरों के लिए बनाए गए झंखवाव पुनर्वास केंद्र में रखा गया है।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…