• 15/11/2024

PM मोदी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, राहुल गांधी का भी हेलीकॉप्टर फंसा, कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

PM मोदी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, राहुल गांधी का भी हेलीकॉप्टर फंसा, कांग्रेस ने लगाए ये आरोप
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को देवघर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान में आई तकनीकी खराबी की वजह से पायलट ने देवघर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया।

पीएम मोदी जमुई के चाकई में सभा करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद पायलट ने देवघर एयरपोर्ट में सुरक्षित लैंडिंग कराई। पीएम मोदी का विमान एयरपोर्ट पर रुका हुआ है, इस वजह से एयर ट्रैफिक को ब्लॉक  कर दिया गया है। इसका असर अन्य विमानों के उड़ान पर पड़ा है।

इससे पहले राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में फंस गया। उनके चॉपर को एटीसी से क्लियरेंस नहीं मिला है। हालांकि जो वीडियो सामने आया है उसमें राहुल गांधी चॉपर में बैठे नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लियरेंस नहीं मिलने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की जनसभा की वजह से राहुल गांधी को क्लियरेंस नहीं दी गई।

आपको बता दें झारखंड में पहले चरण के लिए हो चुके मतदान  के बाद अब दूसरे चरण के मतदान के  लिए पार्टियां जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। ऐसे में पीएम मोदी औऱ राहुल गांधी दोनों ही आज झारखंड के दौरे पर हैं और अपनी-अपनी पार्टियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 20 नवंबर को मत डाले जाएंगे।

 

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…