• 16/11/2024

फिर लाल सूटकेस में मिली एक और युवती की लाश, हाथ-पैर तोड़कर गठरी में बांधकर किया था पैक

फिर लाल सूटकेस में मिली एक और युवती की लाश, हाथ-पैर तोड़कर गठरी में बांधकर किया था पैक
Spread the love

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नेशनल हाईवे बाइपास पर सड़क किनारे लावारिश हालत में एक लाल रंग का सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोलकर देखा तो उसके अंदर एक युवती की लाश थी। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लावारिश हालत में एक लाल रंग का सूटकेस को देखा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोलकर देखा तो उसके अंदर गठरी में बंधी एक युवती की लाश मौजूद थी। पुलिस ने शव को सूटकेस से बाहर निकाला। युवती के चेहरे पर चोट के कई निशान थे। उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है।

युवती का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती ने व्हाइट पर गोल्डन येलो प्रिंट वाला पायजामा और काली रंग की टॉप पहने हुई थी। उसके हाथ-पैर तोड़कर उसे एक गठरी में बांधकर नीले रंग की चादर में लपेट कर रखा गया था। सूटकेस में युवती के कुछ और कपड़े भी मिले हैं। माना जा रहा है कि उसे रात में या फिर अल सुबह फेंका गया है।

युवती का चेहरा खराब होने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आसपास के सभी पुलिस थाना में गुमशुदगी की पतासाजी करने के साथ ही उसकी फोटो चस्पा कर दी  गई है। इसके साथ ही पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लग गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्दी युवती के कातिलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित…

Spread the loveरायपुर: क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच, पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर में…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का मिला लाभ…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड…