• 17/11/2024

भीड़ ने 3 मंत्री, 5 विधायकों के घरों को फूंका, CM के आवास को भी बनाया निशाना, जानें फिर क्यों हिंसा में सुलग रहा मणिपुर

भीड़ ने 3 मंत्री, 5 विधायकों के घरों को फूंका, CM के आवास को भी बनाया निशाना, जानें फिर क्यों हिंसा में सुलग रहा मणिपुर
Spread the love

मणिपुर में एक बार फिर हालात बद से बदतर और बेकाबू हो चुके हैं। यहां गुस्साई भीड़ ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास पर हमला कर दिया। जिस समय भीड़ ने उनके घर पर हमला किया, गनीमत है कि उस वक्त वो घर पर नहीं थे। वो अपने दफ्तर में थे और सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री के आवास के अलावा गुस्साई भीड़ ने कई मंत्रियों औऱ विधायकों के आवास पर भी हमला बोला। हिंसक भीड़ ने विधायकों के घरों पर आग लगा दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े।

हालात बेकाबू होता देख राज्य सरकार ने इंफाल में कर्फ्यू लगा दिया है। जिरी नदी में दो बच्चों और एक महिला का शव मिलने के बाद एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 6 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। सीएम के आवास पर हमले से पहले भीड़ ने 3 मंत्री और 6 विधायकों के घरों पर हमला कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक इंफाल पश्चिम जिले के लांफेल सनकेथेल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सपम रंजन के आवास पर भीड़ ने हमला कर दिया। इसके साथ ही भीड़ ने उपभोक्ता और सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसिन्द्रो सिंह, शहरी विकास मंत्री वाई खामचंद के घर को भी निशाना बनाया।

गुस्साए लोगों की भीड़ ने बीजेपी विधायक और सीएम एन बीरेन सिंह के दामाद आरके इमो, उरीपोक से विधायक रघुपति सिंह, पटसोई विधायक कुंजाकेश्वर, थांगमेइबंद विधायक के जॉयकिसन सिंह और निर्दलीय विधायक सपाम निशिकांत के घर को भी निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें जिरीबाम जिले से लापता 6 लोगों में तीन के शव शुक्रवार की रात जिरी नदी में पाए गए थे। उनमें एक महिला और दो बच्चे के शव थे। पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…
सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार –…

Spread the loveरायपुर: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6…
समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा…

Spread the loveरायपुर: खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय…