• 18/11/2024

सिरफिरे बाराती ने दुल्हन पक्ष वालों पर चढ़ा दी कार, 1 की मौत, कई घायल, सामने आई हैरान करने वाली वजह

सिरफिरे बाराती ने दुल्हन पक्ष वालों पर चढ़ा दी कार, 1 की मौत, कई घायल, सामने आई हैरान करने वाली वजह
Spread the love

राजस्थान के दौसा जिले से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पटाखा फोड़ने को लेकर हुई कहासुनी में बारात में शामिल एक सिरफिरे ने दुल्हन पक्ष पर अपनी कार चढ़ा कर कई लोगों को कुचल दिया। हिट एंड रन जैसे इस केस में 8 लोग घायल हुए। वहीं एक किशोर की इलाज  के दौरान मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

शादी समारोह में शामिल लालसोट विधायक रामविलास मीना ने कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 17 वर्षीय गोलू मीना निवासी लाडपुरा किशोर की मौत हो गई।

दौसा के लालसोट थाना क्षेत्र के लाडपुरा गांव में रहने वाले कैलाश मीना की बेटी की शादी थाी। निवाई के भगवतपुरा गांव से दुल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर आए थे। पटाखों को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच मामूली सी कहासुनी हो गई। जिसके बाद बारात में पहुंचे युवक ने वधू पक्ष वालों को कार से कुचल दिया।

घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों की हालत देखते हुए उन्हें जयपुर के अस्पताल रेफर किया गया। जहां एक नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़  दिया।

Related post

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की…

Spread the loveशासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास संबलपुरी साड़ियों की बुनाई से मिल रही नई पहचान रायपुर– ग्रामोदय…
छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली बहस फिर औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 136 बिंदुओं पर हुई तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा में साय सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सदस्यों का 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत…
CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही बना धमतरी का पहला सामूहिक सोलर गांव

CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही…

Spread the loveधमतरी। जिले का ग्राम ठेनही अब हरित ऊर्जा की नई पहचान बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्य घर–मुफ्त…