• 18/11/2024

Breaking: शराब घोटाले में अब CBI की भी एंट्री, इनके खिलाफ राज्य सरकार ने जांच की दी मंजूरी

Breaking: शराब घोटाले में अब CBI की भी एंट्री, इनके खिलाफ राज्य सरकार ने जांच की दी मंजूरी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाले में अब सीबीआई की भी एंट्री हो गई है। हालांकि सीबीआई मामले में जेल में बंद भारतीय दूरसंचार सेवा (ITS) के अफसर अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ जांच करेगी। प्रदेश की बीजेपी सरकार ने त्रिपाठी के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है।

एपी त्रिपाठी प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में विशेष सचिव के पद पर थे। इस दौरान उन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप है। त्रिपाठी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) और छत्तीसगढ़ एसीबी/ईओडब्ल्यू में अपराध दर्ज है। इसके साथ ही झारखंड में हुए शराब घोटाले में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है। इस मामले में भी जांच एजेंसी ने  उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

तत्कालीन भूपेश सरकार के दौरान हुए शराब घोटाले में IAS अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर को भी आरोपी बनाया गया है। इन पर साल 2019 से लेकर 2022 तक शराब दुकानों में नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेचने का आरोप है। इससे शासन को करोड़ों के राजस्व की क्षति पहुंची थी।

Related post

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की…

Spread the loveशासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास संबलपुरी साड़ियों की बुनाई से मिल रही नई पहचान रायपुर– ग्रामोदय…
छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली बहस फिर औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 136 बिंदुओं पर हुई तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा में साय सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सदस्यों का 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत…
CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही बना धमतरी का पहला सामूहिक सोलर गांव

CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही…

Spread the loveधमतरी। जिले का ग्राम ठेनही अब हरित ऊर्जा की नई पहचान बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्य घर–मुफ्त…